



अजमेर: नरसिंह मंदिर होली धड़ा के महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य को जानमाल की सुरक्षा दिए जाने के संबंध में आज राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अजमेर और पुजारी सेवक महासंघ अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिनिधियों और संतों के सानिध्य में पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि महंत श्यामसुंदर शरण को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनके खिलाफ हुई धमकियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के अध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व न्यायाधीश ने बताया कि समुचित पुलिस कार्रवाई वह मठ जी को सुरक्षा नहीं देने पर केंद्र सरकार में राज्य सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा
ज्ञापन के अनुसार, 21 सितंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे बीके कॉल नगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में महंत श्यामसुंदर शरण अपने मंदिर की जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। उसी समय देवेंद्र, मनोज और प्रकाश, पुत्रगण दौलत राम सिंधी उर्फ डोलू दादा, ने अपने साथियों के साथ महंत की बाउंड्री में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनसे अभद्र व्यवहार किया। महंत श्यामसुंदर शरण ने इस घटना की शिकायत उसी दिन गंज थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आज दिए गए ज्ञापन में महंत श्यामसुंदर शरण की जानमाल की सुरक्षा की मांग की गई है। साथ ही, ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर अतिचार और धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में नरसिंह मंदिर के महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य, साध्वी अनादि सरस्वती, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा, पुजारी सेवक महासंघ के पंडित आनंद जी पुरोहित, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, एडवोकेट संजय तिवारी, दीपक शर्मा, शशि प्रकाश इंदौरिया, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह सचिव पंडित आनंद जोशी, गणेश मंदिर के महंत घनश्याम आचार्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रशासन महंत श्यामसुंदर शरण की सुरक्षा सुनिश्चित करे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।


