Saturday, 29 August 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को जयपुर दौरे पर, कवच प्रणाली का करेंगे निरीक्षण,जयपुर ग्रामीण भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद और महिला मोर्चा से करेंगे बात


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को जयपुर दौरे पर, कवच प्रणाली का करेंगे निरीक्षण,जयपुर ग्रामीण भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद और महिला मोर्चा से करेंगे बात

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार सुबह 10:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जयपुर ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और स्टेट महिला मोर्चा कार्यकर्ताओंके साथ भी बातचीत करेंगे।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर 1:30 बजे रेलमंत्री इंस्पेक्शन ट्रेन के जरिए जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक, सिग्नल्स और प्लेटफॉर्म्स का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सवाई माधोपुर जंक्शन से सुमेरगंज मंडी तक के कवच प्रणाली का निरीक्षण करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने जानकारी दी कि सवाई माधोपुर से कोटा के बीच 108 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक अब कवच लैस हो गया है। यह रेलवे का पहला ट्रैक है जहां ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम (कवच 4.0) स्थापित किया गया है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सवाई माधोपुर से सुमेरगंज मंडी तक ट्रेन के लोकोमोटिव में सफर कर इस प्रणाली का ट्रायल करेंगे। इस निरीक्षण के बाद रेलमंत्री सुमेरगंज मंडी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कवच प्रणाली से सुसज्जित यह ट्रैक रेल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाएगा।

Previous
Next

Related Posts