



बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) ने रविवार को जयपुर में अपने पहले चैप्टर की सफल शुरुआत की। इस अवसर पर शहर के 20 प्रमुख व्यापारी और प्रोफेशनल शामिल हुए, जिन्होंने व्यापारिक सहयोग, नए कोलाब्रेशन और विकास के अवसरों पर गहन विचार-विमर्श किया। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर चैप्टर व्यापारियों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जो आपसी सहयोग से व्यापारिक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
बीसीआई के जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में हिम्मत सिंह नाथावत (सीईओ, जस्ट हेल्थ एंड वैलनेस) को नियुक्त किया गया। नाथावत ने कहा, "बीसीआई सिर्फ एक मंच नहीं है, बल्कि यह व्यापारियों का एक समुदाय है, जो एक-दूसरे के व्यवसायों को सहयोग और समर्थन देकर आगे बढ़ाने का काम करेगा। हमें विश्वास है कि यह चैप्टर व्यापारिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।"
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह वालिया (वित्त निदेशक, नारायणा अस्पताल) रहे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा करते हुए बीसीआई के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की जानकारी बीसीआई के सेक्रेटरी विकास महिपाल ने दी।
मुकेश माधवानी ने आगे बताया कि बीसीआई की शुरुआत कुछ महीने पहले उदयपुर में की गई थी, और अब जयपुर में इसे स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य पूरे भारत में बीसीआई चैप्टर्स का विस्तार करना है, ताकि व्यापारी समुदाय आपसी सहयोग और अनुभव साझा कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।"