Saturday, 29 August 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे की मेजबानी में 57 वीं रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता 23 सितंबर से, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू करेंगे शुभारंभ


उत्तर पश्चिम रेलवे की मेजबानी में 57 वीं रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता 23 सितंबर से, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू करेंगे शुभारंभ

उत्तर पश्चिम रेलवे की मेजबानी में 23 से 27 सितंबर 2024 तक 57 वीं अन्तर रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन जगतपुरा शूटिंग रेंज में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह प्रतियोगिता रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कुल 120 से अधिक निशानेबाज खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल विजेता स्वप्निल कुसले और चौथी पोजिशन प्राप्त करने वाले अर्जुन बबूता भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।

शुभारंभ समारोह में रेलवे बोर्ड के महानिदेशक/एचआर नवीन गुलाटी, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, 50 मीटर प्रोन राइफल, और 3 पोजिशन राइफल जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता निशानेबाजों के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी और रेलवे खेलकूद संघ द्वारा खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी।

Previous
Next

Related Posts