Saturday, 29 August 2026

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि: मदन राठौड़


भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि: मदन राठौड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होते हैं।

इस मुलाकात के दौरान मदन राठौड़ ने भाजपा के सदस्यता अभियान और इसके प्रदेश भर में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर रणनीति तैयार की।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा, "भाजपा वह पार्टी है, जहां सदस्यता अभियान की शुरुआत शून्य से होती है, और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन जाती है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देशभर में भाजपा की सदस्यता लेने वालों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आमजन बढ़-चढ़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके सुख-दुख साझा किए और उन्हें पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना भाजपा का यह सफर संभव नहीं है, और यही कारण है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानती है।

Previous
Next

Related Posts