Saturday, 29 August 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्रकारों की मांग का ज्ञापन अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल ने सौंपा: अजमेर के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी : देवनानी


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्रकारों की मांग का ज्ञापन अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल ने सौंपा: अजमेर के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के विकास मेें किए गए कार्यो के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं का खाका साझा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जारी संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक कार्य आरम्भ हो गए है। तेलंगाना हाऊस का आंवटन निरस्त किया गया है। साइन्स पार्क को पुनः स्वीकृत करवाकर अपग्रेड करते हुए बी-2 श्रेणी के लिए शिलान्यास किया गया है। 

शुक्रवार को अजयमेरु प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे से पर होने के कारण पेयजल आपूर्त्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड का बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड. की राशि स्वीकृत हुई है। भूमि आंवटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ। यहां से 4.5 एमएलडी पानी लेने के लिए एक करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा।  इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्त्ति क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। 

उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजिनियंरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आंवटन की प्रक्रिया जारी है। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि एम्म के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध  कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आंवटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दरगाह कोरीडोर और हेलीपेड भी प्रस्तावित है। सुगम यातायात के लिए रिंगरोड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। विधानसभा में नवाचार करते हुए डायरी नव संवत्सर से आरम्भ की गई। पत्रकारों के भी पास बनने लगे हैं। इससे पहले सभी पदाधिकारियों सहित क्लब के सदस्यों ने देवनानी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया । दिनेश भोजवानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवनानी को विशाल माला पहनाई।

अजयमेरू प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए पत्रकारों का पक्ष रखा । पत्रकार बीमा योजना पुनः आरम्भ करने के साथ ही आरजेएचएस के माध्यम से लाभान्वित करने के बारे में भी कहा। पत्रकारों को आरक्षित दर पर भूखण्ड दिलाने के लिए कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए विचार रखे। अजयमेरु प्रेस क्लब भवन में सुविधाओं की वृद्धि की भी बात कही। इसी दौरान अध्यक्ष गुंजल ने श्री देवनानी को ज्ञापन भी सौंपा । 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन , डॉ.रमेश अग्रवाल , नरेन्द्र चौहान , सत्यनारायण जाला , गुरजेन्द्र सिंह विर्दी , चंद्र प्रकाश कटारिया , हरीश वरयानी , अनुराग जैन , विजय कुमार हंसराजानी , शौकत अहमद , महेशचंद्र शर्मा , सोम रत्न आर्य , विक्रम सिंह बेदी , नानक भाटिया , राजेन्द्र कुमार गांधी , रशिका महर्षि , अनिल कुमार आईनाणी , कमल वरयानी , सुदेश चंद्र शर्मा , रजनीश रोहिल्ला , जगदीश मूलचंदानी , सूर्य प्रकाश गांधी , रामचन्द्र विजरानी , जाॅनी भाषानी , अनिल लढ़ा , वचन सिंह रावत , मधुप माथुर , महेश विजरानी संतोष गुप्ता , अमर सिंह , प्रदीप टिक्यानी , संजय कुमार शर्मा , फरहाद सागर , अमर सिंह राठौड़ , सुनीता जैन , दिनेश कुमार शर्मा , सैय्यद मोहम्मद सलीम , भगवान वरलानी , अरविन्द शुक्ला , बालमुकंद चौरसिया , नरेश बाघानी , चंद्रभान प्रजापति , डॉ.प्रमोद कुमार शर्मा , भान मुकेश परिहार , नरेश राघानी , अनिल गुप्ता , नरेश चांदवानी , विजय पाराशर , डॉक्टर अशोक मित्तल , कृष्ण गोपाल पाराशर , गोविंदराम शर्मा , सहित अजयमेरु प्रेस क्लब सदस्यों की पत्नियों में आभा शुक्ला , मधु अग्रवाल , माया जाला , जसवीर कौर विर्दी , शिखा गुप्ता , मीना गुप्ता , श्वेता शबनम , भारती भोजवानी , डॉक्टर शशि मित्तल , सुधा शुक्ला , अनिता सोनी , रश्मि चौधरी , सुरेन्द्र बाला शर्मा , रानी चौधरी , विमला परिहार , ऋतु गर्ग , अन्नपूर्णा शर्मा भी उपस्थित रहीं  कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह सनकत ने किया । अंत में अरविन्द मोहन शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।

Previous
Next

Related Posts