Saturday, 29 August 2026

नीड़ संस्था और पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में पार्क में परिंदों को दानापानी अभियान का बिस्सा,ठकराल , डॉ. माहेश्वरी और अभिलाषा ने किया शुभारंभ


नीड़ संस्था और पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में पार्क में परिंदों को दानापानी अभियान का बिस्सा,ठकराल , डॉ. माहेश्वरी और अभिलाषा ने किया शुभारंभ

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में रविवार को नीड़ संस्था और पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में 'परिंदों को दानापानी' अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत सामुदायिक केंद्र पार्क में पेड़ों पर परिंदों के लिए चुग्गापात्र लगाए गए, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी की सुविधा मिल सके।

पूर्व जनसंपर्क आयुक्त श्याम सुंदर बिस्सा ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों और पक्षियों के महत्व को बताया गया है। उन्होंने कहा कि पंचवटी के सिद्धांत के तहत हर व्यक्ति को पीपल, आंवला, नीम, बेलपत्र, और अशोक के पेड़ लगाने चाहिए। इससे शुद्ध वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नरेश कुमार ठकराल ने पर्यावरण को सुधारने और पेड़ लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दूषित वातावरण को ठीक करने के लिए पेड़ लगाएं।


एसएमएस हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए परिंदों की सेवा को पुण्य का कार्य बताया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, अमृता देवी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री अभिलाषा चौधरी, ने विभिन्न पक्षी प्रजातियों के लुप्त होने पर चिंता जताई और उनके संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोलह साल की उम्र से पेड़ लगाना शुरू किया था और अब तक डेढ़ लाख पेड़ लगा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति को कम से कम पांच पेड़ लगाने चाहिए और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कवियों बनज कुमार बनज, किशोर पारीक, और भगवान सहाय वैद्य ने अपनी प्रेरणादायक कविताओं से समारोह को और जीवंत बना दिया। इस अवसर पर कॉलोनी के मुख्य पार्क में आधा दर्जन पेड़ों पर परिंदों के लिए चुग्गापात्र लगाए गए, ताकि पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके।

इस अवसर पर नीड़ संस्था के संयोजक अजीत तिवारी, पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा, महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. जेपी गुप्ता, सतगुरु गुप्ता, मदन जैन, राकेश मातवा, मान सिंह मनराल, गोविंद गोयल, देव कुमार, रतिराम अग्रवाल, अंजू ठकराल, पुष्पा शर्मा, प्रियंका जैन, और मृदुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आभार नीड़ संस्था के प्रशांत जैन ने व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts