



वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी और आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर के कचरा बीनने वाले, भिक्षावृत्ति में लिप्त बालको को इस संस्थान के माध्यम से सक्षम बनाया है। यह समाज के लिए एक परोपकारी कार्य है जिसे हर एक संस्था को अपनाना चाहिए। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक जीवन में सेवा, परोपकार और समर्पण से बड़ा कोई मूल्य नहीं है। इन मूल्यों को अपनाकर जीवन जिया जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं।
जयपुर स्थित प्रेम मंदिर संस्थान के 15 वें वार्षिक समारोह का आयोजन रविंद्र मंच मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी और आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने यह बात कहीं और कहा कि इसे सभी को अपनाने की जरूरत है। सेवा और सरोकार की भावना के साथ 15 वर्ष पहले शुरू किए गए इस संस्थान के माध्यम से अब तक सैकड़ो अभावग्रस्त और वंचित बालकों की परवरिश की गई और उन्हें काबिल बनाने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने आगामी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जयपुर में टाइम बैंक द्वारा आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया।