Saturday, 29 August 2026

आतिशी बनीं दिल्ली की 17 वीं मुख्यमंत्री, 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ


आतिशी बनीं दिल्ली की 17 वीं मुख्यमंत्री, 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 17 वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजनिवास में आयोजित इस समारोह में उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

केजरीवाल का रिकॉर्ड तोड़ा

आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का अरविंद केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आतिशी 43 साल की उम्र में CM बनी हैं, जबकि केजरीवाल ने 2013 में 45 साल की उम्र में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं और आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत इकलौते नए चेहरा हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है, और अब सबकी निगाहें उनके कार्यकाल पर होंगी।

आप विधायकों ने 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद सर्वसम्मति से आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में फाइनल किया था। अब दिल्ली की जनता को उनसे नई उम्मीदें हैं, खासकर शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में, जिसमें उनका खासा अनुभव है।

    Previous
    Next

    Related Posts