Saturday, 29 August 2026

जोधपुर की आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत,जांच रिपोर्ट कलक्टर को सौंपी, राज्य स्तरीय कमेटी का गठन, 31 सितंबर को वसुंधरा अस्पताल का दौरा कर 22 को फिर से आएगी रिपोर्ट


जोधपुर की आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत,जांच रिपोर्ट कलक्टर को सौंपी, राज्य स्तरीय कमेटी का गठन, 31 सितंबर को वसुंधरा अस्पताल का दौरा कर 22 को फिर से आएगी रिपोर्ट

जोधपुर की आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई (33) की मौत के मामले में शुक्रवार को जांच रिपोर्ट कलक्टर गौरव अग्रवाल को सौंपी गई है। हालांकि कलक्टर ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से इनकार करते हुए कहा कि इसे सीधा सरकार को भेजा जाएगा।

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित

प्रियंका विश्नोई के इलाज में लापरवाही के आरोपों के मद्देनजर चिकित्सा विभाग ने एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में 5 वरिष्ठ डॉक्टर्स को शामिल किया गया है, जो 21 सितंबर को जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल का दौरा करेंगे। कमेटी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेकर जांच करेगी और 22 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी के सदस्यों की जानकारी

इस कमेटी में एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक गुप्ता, फॉरेंसिक मेडिकल विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आरके पूनिया, रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनु भंडारी, एम्स जोधपुर की गायनी विभाग की प्रमुख डॉ. प्रतिभा सिंह, और एम्स जोधपुर के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप भाटिया शामिल हैं।

यह कमेटी प्रियंका विश्नोई के इलाज से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी और चिकित्सा विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करेगी। मामले को लेकर मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर इकबाल खान ने आदेश जारी किए हैं।

प्रियंका विश्नोई की मौत के बाद उठे सवालों और आरोपों की जांच के इस कदम से मामले की सच्चाई का पता लगने की उम्मीद की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts