Friday, 20 September 2024

जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने आंवा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण


जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने आंवा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

टोंक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उपखंड देवली की ग्राम पंचायत आंवा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने पुस्तकालय, भीम उद्यान, राजभवन, राजेश्वर महादेव मंदिर, और शमशान स्थल पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के स्वच्छता और कचरा संग्रहण के बेहतर कार्यों के लिए विकास अधिकारी रानू इंडिया को निर्देशित किया। इसके साथ ही, उन्होंने राजीविका की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए विशेष जोर दिया।

ग्रामीणों की पेयजल समस्या

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के समक्ष पेयजल सप्लाई में 48 घंटे के अंतराल पर नियमितता न होने और पानी की गुणवत्ता सही न होने की समस्या बताई। इस पर, कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने तुरंत जलदाय विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, एसडीओ को ग्राम पंचायत में सप्लाई होने वाले पानी की क्वालिटी चेक कराने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा और एसीईओ ललित कुमार भी उपस्थित थे। कलेक्टर के इस दौरे ने ग्रामीणों के विकास कार्यों और पेयजल समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाया।

Previous
Next

Related Posts