Thursday, 19 September 2024

भाजपा कार्यकर्ताओ ने 51 यूनिट रक्तदान किया, भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा- रक्तदान से बडा कोई दान नही


भाजपा कार्यकर्ताओ ने 51 यूनिट रक्तदान किया, भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा- रक्तदान से बडा कोई दान नही

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को आयोजित रक्तदान कैम्प में 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में 51 कार्यकर्ताओ ने स्वैच्छा से रक्तदान किया है।

भाजपा की ओर से देश में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के तहम मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अन्तर्गत दूसरे दिन बुधवार को टोंक के एक निजी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने विधिवत उदघाटन किया। जिन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश विकास की तरफ बढ रहा है। मेहता ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तीसरी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बडा कोई पुण्य का कार्य नही है।

मेहता ने रक्तदाता कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के कार्य  मे सदैव भरोसा रखती आई है, प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन हर कार्यकर्ता के लिए खुशी और उत्साह के पल होते है और जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वंय को राष्ट्र के प्रति समर्पित रखते है वैसे ही पार्टी का हर कार्यकर्ता देश के अंतिम पंक्ति मे बैठे गरीब असहाय की सेवा मे विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ता जीव दया भाव के साथ कार्य करता है।

भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के साथ महेन्द्र चैधरी,पूर्व प्रधान खैमराज मीणा,सदस्यता अभियान के जिला सयोंजक सुनील जैन,पुष्पेंद्र जैन , गुड्डू खटीक,बादल साहू,रविन्द्र कुमावत,सुमेर चौधरी, मुकेश कश्यप,प्रिय वीर सिंह राठौर, विजय सिंह राजावत, अंकित शर्मा, नरेंद्र अजमेरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts