Thursday, 19 September 2024

राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के जयपुर से लौटने पर दी भाव भरी विदाई


राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के जयपुर से लौटने पर दी भाव भरी विदाई

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जयपुर से लौटने पर बुधवार को हवाई अड्डे पर भाव भरी विदाई दी।

इससे पहले उन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राजभवन पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। उन्होंने श्रीमती मुर्मु को राजभवन के अतिथि गृह में शॉल ओढ़ाकर और इस संक्षिप्त यात्रा के स्मरण स्वरूप राजस्थान की प्रसिद्ध मीनाकारी की हुई फूल-पत्ती, मयूर उकेरा हुआ स्मृति चिन्ह प्रदान किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राज्यपाल को अपनी ओर से शॉल ओढ़ाते हुए, राष्ट्रपति भवन का कलात्मक मढ़ा हुआ छायाचित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को विदाई के दौरान उनकी यात्रा का तैयार एल्बम और स्मृति चिन्ह बैठकर विदा किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांशु पतऔर पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट साहू सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts