



जयपुर में मंगलवार सुबह एक टेम्पो में सफर कर रहे रफीक कुरैशी (50) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
झोटवाड़ा से संजय सर्किल जाने के दौरान रफीक की तबीयत खराब हुई, जिससे वह चलते टेम्पो से गिर गए। मुंह से झाग निकलने लगे और संजय सर्किल थाना पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से दो टैबलेट मिली हैं, जो नियमित दवाएं बताई जा रही हैं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।