



दिल्ली की केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी को राजधानी की नई मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जल्द ही आतिशी के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
शाम 4:30 बजे अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद इसी हफ्ते आतिशी नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी और नई कैबिनेट का भी गठन होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी है।
केजरीवाल ने 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, 'अब जनता तय करेगी कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। अगर विधानसभा चुनाव में जनता ने मेरे दाग धो दिए और जीत मिली, तो मैं फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।