Thursday, 19 September 2024

भाजपा के सदस्यता अभियान 17 से ‘‘घर-घर जनसंपर्क महाअभियान होगा शुरू: मुख्यमंत्री शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः डॉ. अरूण चतुर्वेदी


भाजपा के सदस्यता अभियान 17 से ‘‘घर-घर जनसंपर्क महाअभियान होगा शुरू: मुख्यमंत्री शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी बूथ स्तर पर करेंगे जनसंपर्कः डॉ. अरूण चतुर्वेदी

भाजपा द्वारा 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘घर-घर जनसंपर्क महाअभियान‘‘ चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता और पदाधिकारी बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा इस अभियान के तहत सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क करेंगे।

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और भाजपा की विचारधारा तथा योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। यह महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए भाजपा सदस्यता अभियान का हिस्सा है, जिसमें भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।

इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे, जो बूथ स्तर पर जनसंपर्क करते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

Previous
Next

Related Posts