Thursday, 19 September 2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेतन सिंह झाला को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेतन सिंह झाला को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई


पाली में 16 सितंबर को आयोजित एक समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेतन सिंह झाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। राठौड़ ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर चेतन सिंह झाला को आधिकारिक रूप से सदस्यता दिलवाई और भाजपा का सदस्यता कार्ड भी डाउनलोड करवाया।

इस कार्यक्रम के दौरान, भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति विश्वास जताते हुए चेतन सिंह झाला ने पार्टी की सदस्यता ली, जो पाली जिले में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts