Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान और पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के पुत्र स्वर्गीय विकेश कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शर्मा ने रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान और पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के पुत्र स्वर्गीय विकेश कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान के अलवर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्रों आदिल खान और आर्यन खान सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय विकेश कुमार शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

Previous
Next

Related Posts