Saturday, 29 August 2026

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत का अध्यक्ष राजेंद्र राणा को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए निर्विरोध चुना


 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत का अध्यक्ष राजेंद्र राणा को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए निर्विरोध चुना

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के चुनाव रविवार को जयपुर के मनोचिकित्सालय स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुए। इस चुनाव में राज्य के विभिन्न 41 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से एक बार फिर से राजेंद्र राणा को महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।

महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह ने सदन से सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का आह्वान किया, जिसके बाद राजस्थान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने राजेंद्र राणा का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव को लैबोरेटरी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डिप्लोमा कौंसिल के डीपी चौधरी और संविदा कार्मिकों के अध्यक्ष राजेश कटारे ने अनुमोदित किया। सदन की सर्वसम्मति से राजेंद्र राणा अगले दो वर्षों के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

Previous
Next

Related Posts