Thursday, 19 September 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री शर्मा को भेंट की गदा, मुख्यमन्त्री हुए स्वागत से अभिभूत


भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री शर्मा को भेंट की गदा, मुख्यमन्त्री हुए स्वागत से अभिभूत

भाजपा टोंक के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दक्षिण कोरिया और जापान की सफल अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद जयपुर पहुँचे तो टोंक जिले के भाजपा पदाधिकारियों सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। मेहता की अगुवाई में भव्य स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए जाने से रोक नही पाए। जिन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उत्साह एवं उमंग से आपने स्वागत किया है यह उत्साह व उमंग हमें ताकत देती हैं। उन्होंने कहा कि इसी उत्साह व उमंग से राजस्थान की पूरी दुनिया में छवि है वह आप जैसो के कारण ही है।

मुख्यमन्त्री शर्मा ने कहा कि जिस भाव व मन से आपने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई वह जनकल्याण के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि  मैं विश्वास दिलाता हूॅ कि राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए काम करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत की गई इस ऐतिहासिक यात्रा से न केवल राजस्थान को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी बल्कि निवेश के अनगिनत अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ राजस्थान आर्थिक समृद्धि और विकास के नए पायदान पर अग्रसर होगा साथ ही इन सकारात्मक प्रयासों से प्रदेश को विकास और उन्नति की नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जो राजस्थान की समृद्धि और उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

मेहता ने कहा कि राजस्थान को समृद्ध बनाने के इस महत्वपूर्ण अध्याय के लिए मुख्यमंत्री जी के इन प्रयासों को साधुवाद देता हॅ और विश्वास है कि मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के इन प्रयासों से हम आर्थिक मजबूती की राजस्थान मे नई इबारत लिखेंगे। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता के साथ कार्यक्रम में टोंक जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर ,खेमराज गुर्जर मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, सांवरिया बैरागी , रमेश गढ़वाल ,महेंद्र चैधरी , सीताराम चावला, नरेंद्र अजमेर ,हर्षित शर्मा , प्रिय वीर सिंह राठौड़, पार्षद बादल साहू, मुकेश कश्यप, गिरधारी नकवाल, साँवरिया बैरागी, मुकेश यादव, मुकेश यादव, बिट्टू जैन,  अंकित शर्मा ,पंचायत समिति सदस्य शंकर पूनिया, जितेंद्र गुर्जर ,संजय डोई, गजराज सिंह ,अजय बना ,रामावतार मूंछ ,राजवीर चैधरी ,अंकित शर्मा विजय राज राजावत,  रामावतार चैधरी आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts