Thursday, 19 September 2024

अशोक गहलोत को हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त करने पर कांग्रेसजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता


अशोक गहलोत को हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त करने पर कांग्रेसजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों ने खुशी जताई है। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ , अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुजर, निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, और अन्य प्रमुख नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, सुनील मोतीयानी, और अन्य कई ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि गहलोत का अनुभव कांग्रेस को हरियाणा चुनावों में निर्णायक जीत दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि गहलोत के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा के कुशासन से राज्य को मुक्ति मिलेगी।

पार्टी के प्रमुख नेताओं जैसे भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, कमल बैरवा, तौफीक खान, और अन्य ने भी इस नियुक्ति को कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हरियाणा में कांग्रेस की जीत की आशा व्यक्त की है।

Previous
Next

Related Posts