Saturday, 29 August 2026

सुरसुरा में पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से कराए गए 7.50 करोड़ के जीर्णोद्वार कार्यों को जमकर सराहा: गहलोत सरकार में हुए मंदिरों और धार्मिक स्थलो के ऐतिहासिक जीर्णोद्वार के कराया कार्य: डोटासरा


सुरसुरा में पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से कराए गए 7.50 करोड़ के जीर्णोद्वार कार्यों को जमकर सराहा: गहलोत सरकार में हुए मंदिरों और धार्मिक स्थलो के ऐतिहासिक जीर्णोद्वार के कराया कार्य: डोटासरा

अजमेर जिले के किशनगढ़ में सुरसुरा जाट विश्राम स्थली में स्थित शुक्रवार को आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओ सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से सुरसुरा तेजाजी धाम में 7.50 करोड़ रुपए से तेजाजी सरोवर सहित धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार कार्यों की जमकर सराहना की और मंदिर कमेटी ने उनका माल्यार्पण व साफा बंधाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। 

मीटिंग के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री अशोक चांदना और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने संबोधित कर राठौड़ के कराए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछली गहलोत सरकार की सराहना करते कहा कि हमारी अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रदेश भर में अरबों की लागत से मंदिरों और धार्मिक स्थलो के जीर्णोद्वार हुए, जो भाजपा कभी करा ही नहीं सकती। 

उन्होंने कहा कि सुरसुरा तेजाजी धाम में भी पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने 7.50 करोड़ रूपए से जीर्णोद्वार के कार्य किए है, जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते कहा कि राज्य में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। डबल इंजन की सरकार में जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक राज्य एक चुनाव का नारा देकर पंचायत और निकायों के चुनाव टालने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के मंसूबे कामयाब नही होने देगी।


पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने संबोधित करते कहा कि जब मैं कांग्रेस सरकार में आरटीडीसी अध्यक्ष था, तब सुरसुरा में मंदिर कमेटी और लोगो की धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए सुरसुरा में 7.50 करोड़ रुपए से तेजाजी सरोवर और जीर्णोद्वार के विकास कार्य कराए । पुष्कर में भी पुष्कर सरोवर की घाटों के जीर्णोद्वार और ब्रह्माजी के मंदिर का जीर्णोद्वार सहित पर्यटन और धार्मिक स्थलो के लिए करोड़ो रुपए से विकास कार्य कराए गए। 

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ  धर्म और धार्मिक स्थलो की बात ही नही करती है, बल्कि उनको मूर्त रूप देने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंदिरों और धार्मिक स्थलो के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हे भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts