



अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने वक्फ संशोधन के नाम पर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले सरवर चिश्ती के बयान पर तीखा हमला बोला है। जैन ने केंद्र और राज्य सरकार से सरवर चिश्ती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
चिश्ती ने कुछ दिन पहले वक्फ बोर्ड कानून पर भड़काऊ बयान देकर मुस्लिम समाज को भड़काने का प्रयास किया। जैन ने कहा कि चाहे SIMI के जलसे में शामिल होना हो, "सर तन से जुदा" के नारे लगाने वालों के साथ खड़ा होना हो, या देश को तहस-नहस करने की धमकी, सरवर चिश्ती लगातार देश का माहौल खराब कर रहे हैं। जैन ने चिश्ती के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि देश में शांति बनी रहे।