



सिविल लाइन्स विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने गुर्जर की थड़ी, शांति नगर और द्रव्यवती नदी क्षेत्र सहित वार्ड 52 के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने 80 फीट रोड पर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सड़कों पर हो रहे गड्ढों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि क्षेत्र में कोई अवैध कब्जा न हो।