Saturday, 29 August 2026

तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट के टैंक में मृत गोवंश मिलने से भारी हंगामा, हेरिटेज नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की


तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट के टैंक में मृत गोवंश मिलने से भारी हंगामा, हेरिटेज नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के राकड़ी इलाके में वार्ड 43 में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट के टैंक में मृत गोवंश मिलने से भारी हंगामा हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने बिल्डिंग मालिक और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोप लगाया कि बेसमेंट में गोवंश का पहुंचना संभव नहीं है और इसे गोहत्या करार देते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इमारत में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सीढ़ियों को तोड़ा जा रहा है, जो बेसमेंट की ओर जाती हैं।

शिव कॉलोनी, राकड़ी (सोडाला) में रहने वाले लोगों ने बताया कि कई दिनों से एक तीन मंजिला इमारत का अवैध रूप से निर्माण चल रहा था, जिसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज सुबह से इमारत से तेज बदबू आ रही थी, जिससे लोगों को संदेह हुआ। जब पास जाकर देखा गया, तो बेसमेंट में बने टैंक में एक गोवंश का मुंह नजर आया। इस घटना से इलाके में रोष फैल गया, और लोगों ने बिल्डिंग मालिक और नगर निगम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Previous
Next

Related Posts