Saturday, 29 August 2026

उखलाना में आयोजित होने वाले संस्कृति कार्यक्रम में मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ,पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के दिग्गज नेता होंगे शामिल


उखलाना में आयोजित होने वाले संस्कृति कार्यक्रम में  मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ,पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के  दिग्गज नेता होंगे शामिल

टोंक जिले की ग्राम पंचायत उखलना मुख्यालय पर लगने वाला श्री दहेलवाल जी महाराज का विशाल मेले मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ .किरोडी लाल मीणा, पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता,भाजपा नेता नरेश बंसल ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा सहित कई जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

ग्राम पंचायत उखलाना सरपंच सरोज मीणा ने बताया कि शुक्रवार  रात्रि को विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम मेें राजस्थान की मशहूर कलाकार गोरी नागोरी सहित राजस्थान के जाने-माने कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं शुक्रवार दोपहर 3 बजे विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन भी होगा जिसमें राजस्थान सहित कई राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे।विजेता पहलवानो को उचित इनाम से सम्मानित किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts