Saturday, 29 August 2026

रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्तदान, वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवाडी ने किया 44 वीं बार रक्तदान


रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्तदान, वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवाडी ने किया 44 वीं बार रक्तदान

रोटरी क्लब टोंक बनास एवं रेड डोनर्स क्लब के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को डाकबंगला टोंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्तदान किया गया। 

शिविर में रोटरी क्लब टोंक के पूर्व रोटेरियन एवं मीडिया संवाददाता मनोज तिवाडी ने का 44 बार रक्तदान किया जिनको क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। शिविर के उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक यादव ,विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मीणा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गहलोत ने की। पूर्व सचिव तुशान्त टिक्कीवाल के पूज्य पिताजी स्वर्गीय ताराचंद टिक्कीवाल की जयंती के तहत रक्तदान कैम्प आयांजित किया गया था। शिविर में चार्टर अध्यक्ष रोहिताश कुमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पार्षद बादल साहूने बताया कि शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और जिसमे 3युवतियांे ने भी  रक्तदान किया। रोटरी क्लब टोंक बनास के सचिव सीए आकाश जैन बताया कि पार्षद मुकेश कश्यप, ओमप्रकाश शर्मा,अक्षय गोयल,गौरव सैनी,कपिल सोनी, पत्रकार पुरषोत्तम जोशी आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में रेड डोनर्स क्लब अध्यक्ष दिनेश वाधवानी, सचिव मनीष नामा, रामनिक जैन, डॉ. अमरदीप जैन सचिव क्लब ट्रेनर सुनील जैन, अनिल अजमेरा ,डाॅ. प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे। 

Previous
Next

Related Posts