



पुलिस मुख्यालय ने एसओजी में 6 साल से कार्यरतइंस्पेक्टर मोहन पोसवाल का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। डीजीपी उत्कर्ष साहू ने की जानकारी देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर पोसवाल को एसओजी से हटा दिया गया है।
कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने एसओजी के एडीजी बीके सिंह से मिले थे और उन्होंने इंस्पेक्टर मोहन पोसवाल पर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े अपराधों और करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। साथ ही डॉ. किरोडी लाल मीणा ने पोसवाल को हटाने की मांग की थी।
कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री शर्मा को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर पोसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, उन्होंने इंस्पेक्टर पोरवाल पर पेपर लीक के संबंध में गंभीर आरोप लगाए थे