



कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 19 अगस्त को तेज बुखार के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी 25 दिनों तक इलाज के बाद सांस की नली में संक्रमण के कारण मौत हो गई।
सीपीआई(एम) की ओर से जारी बयान में उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी गई। येचुरी ने हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया था और वह तीन बार पार्टी के महासचिव रहे थे।