Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी के भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए बयान की आलोचना, देश की गरिमा को ठेस पहुंची है: भजनलाल शर्मा


राहुल गांधी के भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए बयान की आलोचना, देश की गरिमा को ठेस पहुंची है: भजनलाल शर्मा

राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राहुल गांधी जी, आपके द्वारा बार-बार विदेश जाकर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश क्यों की जाती है?" उन्होंने राहुल गांधी के भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री शर्मा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा और पूछा कि क्या कांग्रेस उस दौरान अपनी भूमिका को भूल गई है।

Previous
Next

Related Posts