Saturday, 29 August 2026

विदेश में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे है राहुल गांधीः मदन राठौड़


विदेश में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे है राहुल गांधीः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सम्मान सीखने की जरूरत है। सदन में विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे है। यह घोर निंदनीय और गलत है। भारत का नागरिक विदेश में जाकर ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, देश का एक राष्ट्रभक्त नागरिक ऐसा कार्य नहीं करता लेकिन राहुल गांधी की भाषा खालिस्थान समर्थकों की भाषा जैसी लग रही है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी दादी से सीख लेनी चाहिए, जो भारत की प्रतिष्ठा के प्रति सख्त रुख रखती थीं। उन्हें विदेश में भारत के खिलाफ एक शब्द तक बोलने से इनकार करने वाली उनकी दादी का अनुसरण करना चाहिए। 

राठौड़ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा खालिस्तान समर्थकों से मिलती है, जो देश को कमजोर करने और सीमाओं पर विवाद पैदा करने का षड्यंत्र है। उन्होंने डोकलाम संघर्ष के दौरान राहुल गांधी के चीन में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की ओर भी इशारा किया। राठौड़ ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अपने घर को संभालना चाहिए, भाजपा में सबकुछ सामान्य है। यहां कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी एक साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा पर कार्य कर रहे है। 


Previous
Next

Related Posts