Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 14 से 17 सितंबर तक अलवर में और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 25 से 29 सितंबर तक जोधपुर में रहेंगे प्रवास पर


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 14 से 17 सितंबर तक अलवर में और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 25 से 29 सितंबर तक जोधपुर में रहेंगे प्रवास पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले राजस्थान क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने प्रवास के पहले चरण में 14 से 17 सितंबर तक जयपुर प्रांत के अलवर में रहेंगे और दूसरे चरण में 3 से 6 अक्टूबर तक चित्तौड़ प्रांत में प्रवास करेंगे। वहीं, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 25 से 29 सितंबर तक जोधपुर प्रांत में प्रवास पर रहेंगे।

यह प्रवास संघ के शताब्दी वर्ष के दृष्टिकोण से संघ कार्य के विस्तार और समाज परिवर्तन के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। इन प्रवासों के दौरान कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया जाएगा, लेकिन कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

Previous
Next

Related Posts