



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पुत्र अभिषेक शर्मा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने ट्विटर के माध्यम सेअपने पुत्र को जापान से संदेश भेज कर जन्मदिन के मौके पर कहा कि त्वं जीव शतं वर्धमान:।
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि आप जीवन में सदैव सफलता के नित नए प्रतिमान स्थापित करें, उन्नति के शिखर पर पहुँचें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जी की विशेष अनुकम्पा और आत्मीय आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।