Saturday, 29 August 2026

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 2024: 23 आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 2024: 23 आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

राजस्थान सरकार ने आगामी "राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024" के तहत विभिन्न देशों में व्यापार, व्यवसाय और निवेश संभावनाओं की पहचान करने के लिए 23 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह समिट 9-10 दिसंबर, 2024 को जयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

इस संदर्भ में कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी को एक विशिष्ट देश का प्रभार सौंपा गया है, जहां वे राजस्थान के लिए व्यापार और निवेश के अवसरों को तलाशेंगे और व्यापारिक समझौतों की पहचान करेंगे।

जिन प्रमुख अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • सिद्धार्थ सिहाग को UAE
  • रोहित गुप्ता को UK
  • अजिताभ शर्मा को USA
  • डॉ. रवि कुमार सुरपुर को South Africa
  • दीनेश कुमार को Russia
  • प्रकाश राजपुरोहित को France
  • रवी जैन को Australia
  • संदीश नायक को Switzerland
  • डॉ. जोगा राम को Qatar
  • डॉ. कृष्ण कांत पाठक को Italy
  • वैभव गालरिया को South Korea
  • और अन्य अधिकारियों को अलग-अलग देशों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Previous
Next

Related Posts