Saturday, 29 August 2026

दीपिका ने बेटी को दिया जन्म


दीपिका ने बेटी को दिया जन्म

दीपिका ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है।

एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

पेरेंट्स बनने पर आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने रणवीर और दीपिका को बधाई दी है।

शुक्रवार दोपहर दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts