Saturday, 29 August 2026

बीसलपुर बांध के आधा दर्जन गेट खोल 36 हजार 60 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा बनास नदी में, बनास नदी गहलोद में पानी आने से दो दर्जन से अधिक गांवो का टोंक से टूटा सम्पर्क, हाई ब्रिज का निर्माण कार्य भी रूका


बीसलपुर बांध के आधा दर्जन गेट खोल 36 हजार 60 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा बनास नदी में, बनास नदी गहलोद में पानी आने से दो दर्जन से अधिक गांवो का टोंक से टूटा सम्पर्क, हाई ब्रिज का निर्माण कार्य भी रूका

टोंक जिले के बीसलपुर बांध के केचमेंट एरिया की त्रिवेणी नदी का गेज 4.10 मीटर से घट करके 3.80 मीटर ही रह गया है। अब बीसलपुर बांध के छह गेट खोल करके बीसलपुर बांध भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर से अधिक ओवरफ्लो पानी को बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। बनास नदी में रविवार के प्रति घंटा 36 हजार 60 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बनास नदी गहलोद में पानी आने से दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन अब पूरी तरह बन्द हो गया है। साथ ही निर्माणाधीन बनास नदी हत्रगहलोद का हाई ब्रिज का काम भी पिछले एक महिने से बन्द पडा हुआ है।

बीसलपुर बांध में त्रिवेणी सहित केचमेंट एरिया में बरसात होने से करीबन 36 हजार 60 क्यूसेक पानी प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा है इस ओवरफ्लो पानी को बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। बीसलपुर बांध के गेट नंबर 7,8,9,10,11,12को खोल करके  36हजार60क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। वहीं त्रिवेणी का गेज 3.80 मीटर है। बीसलपुर बांध में त्रिवेणी से 1260 क्यूसेक तथा बीसलपुर बांध के लोकल केचमेंट एरिया से 33800 क्यूसेक पानी प्रति घण्टा की आवक हो रही है।

बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी छोड़े जाने से बनास नदी में पानी की आवक अधिक होने से गहलोद मार्ग पूरी तरह से बन्द हो गया है। जिस कारण अब लोगो को सोहेला होकर जाना पड़ रहा है। किसी तरह ही अनहोनी को ध्यान में रखते हुए बनास नदी गहलोद की तरफ जाने वाले रास्ते को बन्द किया गया है साथ  ही पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। बनास नदी गहलोद में मानसून की शुरुआती बारिश में पानी की आवक होने से बनास नदी गहलोद रपटा टूट गया था जिसके बाद पानी कम होने से ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो गया था तथा चूली रपट से लोग टोंक आ रहे थे। 

बनास नदी में बीसलपुर बांध के गेट खुलने के बाद ओवरफ्लो पानी बनास नदी में आने से फिर बनास नदी गहलोद का रास्ता पूरी तरह से बन्द हो गया। वहीं बनास नदी गहलोद में हाई ब्रिज का कनर्माण कार्य चल रहा हैं लेकिन पिछले एक महिने से यह काम भी ठपप पडा हुआ है क्योंकि बनास नदी में पानी आने एवं रपटा पूरी तरह से टूट जाने से निर्माण कार्य सामग्री हाई ब्रिज निर्माण स्थाल तक नही पहुंच पा रही । जिससे यह काम करीबन दो महिने तक बन्द रहने की संभावना जताई जा रही हैं।

सदर पुलिस थाना टोंक के हैड कांस्टेबल शंकर लाल का कहना है कि बनास नदी गहलोद से आवाजाही बन्द की गई है लेकिन लोग यहां नदी देखने के लिए आ रहे है जिनसे समझाईश की जा रही है कि वह पानी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाएं साथ ही लोगो को बनास नदी बहाव इलाके की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा।

नगर परिषद टोंक के पार्षद अमजद ने भी लोगो से अपील की है कि बनास नदी में नहीं जाएं क्योंकि बीसलपुर बांध के गेट खोले जाने से बनास नदी में पानी का जल स्तर बढ़ गया है ऐसे हालातो में कोई भी इस इलाके में नहीं जाएं साथ ही पानी में नहीं उतरे क्योंकि पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके है

Previous
Next

Related Posts