Saturday, 29 August 2026

मातृ शक्ति को स्वच्छ पर्यावरण के लिए आगे आना होगा, समाज परिवर्तन के सभी काम मातृशक्ति के सहयोग से ही संभव: बाबूलाल


मातृ शक्ति को स्वच्छ पर्यावरण के लिए आगे आना होगा, समाज परिवर्तन के सभी काम मातृशक्ति के सहयोग से ही संभव:  बाबूलाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा है कि मातृ शक्ति को स्वच्छ पर्यावरण के लिए आगे आना होगा क्योंकि समाज परिवर्तन के सभी काम मातृशक्ति के सहयोग से ही हुए है। उन्होंने कहा कि अब मातृ शक्ति को पेड़ लगाने के लिए आगे आना होगा।

प्रांत प्रचारक बाबूलाल लाल रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा संचालित अमृता प्रकृति संरक्षण के तत्वाधान में हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी नातमाम टोंक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भक्त प्रहलाद,पन्नाधाय का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अमृता देवी ने तो पेडो की रक्षा के लिए अपनी दो पुत्रियों के साथ 363 महिलाओं को बलिदान किया जिसके बाद ही सैनिक पेड़ काट पाए। प्रांत प्रचारक ने कहा कि घरों मे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा तथा पेड़ लगाने के लिए समाज को जागरूक किए जाने के लिए लगातार काम करेंगे।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान टोंक की ब्रह्माकुमारी ऋतु ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि पर्यावरण और आध्यात्म का बहुत गहरा संबंध है। यह पूरा विश्व ही प्रकृति 5 तत्व और पुरुष आत्मा का बहुत सुंदर मेल है । उन्होंने कहा कि हम बाहर के प्रदूषण को कम करने के लिए पौधारोपण करते हैं, लेकिन अब हमें अपने मन में भी शुभ संकल्पों के बीज लगाकर अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प करना है। उन्होंने प्रकृति में असंतुलन के कारण हुई समस्याओं तथा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के कारण मानव सहित सभी जीवो के लिए हानिकारक होने के दुष्परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि हम सबको इस प्रकृति के संतुलन में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में टोंक के गणमान्य लोगों ने 10 फीट लंबाई के 5000 फलदार पेड़ लगाने का संकल्प लिया जिनमें पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ,भाजपा जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया,सैट सोल्जर स्कूल के निदेशक बाबूलाल शर्मा, नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन,रमा चैधरी ने 101, भाजपा जयपुर के संयोजक नरेश बंसल ,सत्यनारायण गुप्ता ने 200 पेड़,पार्षद बीना छामुनिया ने 131पेड,केवल चंद जैन 51 पेड़,संजय संघी , रमेश चैधरी ,भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी महेंद्र  सिरोठा ने 100 -100 पेड़ ,गोविंद सोनी ने 121 पेड़, अनिल बंसल ने 51 पेड़ का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में संघ के नगर संघ चालक दिनेश बुंदेल ,विभाग प्रचार प्रमुख महेन्द्र विजय सहित टोंक के गणमान्य महिलाए एवं पुरूष मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts