



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली पहुंचे और शाम को अपने जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा आगामी "RISING RAJASTHAN" इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में दक्षिण कोरिया और जापान की है।कई नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें विदेश दौरे की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मंत्री जवाहर सिंह, अविनाश गहलोत, मुख्य सचिव सुधांश पंत, DGP यूआर साहू शामिल रहे। भाजपा नेता श्रवण सिंह बगड़ी और लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। विधायक रामसहाय वर्मा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। IAS आलोक गुप्ता, जोगाराम, संदेश नायक, प्रकाश चंद शर्मा, IAS जितेंद्र सोनी और कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ समेत अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें विदेश दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा, "इस अभूतपूर्व स्नेहपूर्ण स्वागत एवं सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से सभी का आभार व्यक्त करता हूं तथा धन्यवाद देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा राजस्थान के औद्योगिक विकास एवं आर्थिक समृद्धि के लिए नया अध्याय लिखेगी। इस यात्रा के माध्यम से हम न केवल विदेशी निवेश आकर्षित करने में सफल होंगे, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विकास की अपार संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।"