



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी 6 सितम्बर को टोंक आएंगे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री यह आनंदम संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री अन्नपूर्णा महोत्सव कार्यक्रम भजन संध्या के मुख्य अतिथि होंगे।
श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रभु बाडोलिया ने बताया कि श्री आनंदम समिति के अध्यक्ष भगवानदास गुर्जर,महामंत्री राजेश मुमियाँ, मोती लाल पहाड़िया , रवि शर्मा ,राजाराम यादव, छोटू सैनी ,दुर्गेश साहू ,पन्नालाल सत्यनारायण सैनी बुधवार को श्री अन्नपूर्णा गणेश महाराज जी के छप्पन भोग की झांकी के लिए बनाए जाने वाले छप्पन भोग एवं श्रद्धालुओं को वितरण किए जाने वाले प्रसाद बनाने के लिए भट्टी पूजन किया गया।
उन्होंने बताया कि श्री गणेश महोत्सव 2024 श्री राम जी महाराज दूधिया बालाजी आश्रम के सानिध्य में 6 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री अन्नपूर्णा गणेश महोत्सव के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी होगे । विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री भाजपा चंद्रवीर सिंह चौहान ,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, ज़िला महामंत्री विष्णु शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष बैनी प्रसाद जैन होंगे।