Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश महामन्त्री जितेन्द्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष अजीत मेहता व जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का आगाज, प्रत्येक बूथ पर बनेंगे 200 सदस्य


भाजपा प्रदेश महामन्त्री जितेन्द्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष अजीत मेहता व जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का आगाज, प्रत्येक बूथ पर बनेंगे 200 सदस्य

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओं को सुनी जाती है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि  कांग्रेस की तरह मम्मी - पापा की पार्टी नहीं है भाजपा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे हर छह साल में सदस्यता होती है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री  जितेन्द्र गोठवाल ने बुधवार को टोंक में भाजपा के जिलास्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत वाल्मीकि बस्ती से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता,जिला प्रमुख सरोज बंसल,टोंक - सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश बंसल की मौजूदगी में की। सर्किट हाऊस टोंक में मीडिया से बातचीत में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पिछली भाजपा की सदस्यता राजस्थान में करीबन एक करोड़ हुई थी लेकिन इस सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवा करोड़ सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पिछले चैबीस घंटे में राजस्थान में तीन करोड़ 31लाख सदस्य बन चुके है ।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर 200सदस्य बनाएगी साथ ही मंदिर,गुरुद्वारा सहित सभी धार्मिक स्थलों,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा शिक्षण संस्थाओं तक पहुंच करके भाजपा की सदस्यता अभियान चलाएगी।

गोठवाल ने टोंक जिले की देवली - उनियारा विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर स्थानीयता के मुद्दे सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है तथा उनकी भावनाओ से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाता है साथ ही प्रदेश नेतृत्व राष्ट्रीय नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की मंशा से अवगत कराता है जिसके बाद भाजपा का संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार प्रदेश के विकास को गति दे रही है।प्रदेश मंत्री ने कहा कि राज्य बजट में किसानों,युवाओं ,गरीबों,मजदूरों सहित विभिन्न वर्गो का ध्यान रखा गया है इतना ही नहीं जनता को प्रत्येक समस्याओं को बजट में शामिल करके योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान में बड़ा बदलाव होने वाला है साथ ही कार्यकर्ताओं का सत्ता एवं संगठन में महत्व तरहीज दी जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा टोंक जिले के सभी 1099 बूथ तक सदस्य बनाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का टोंक जिले में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो चुकी है प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेगा।साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की तरफ से निर्धारित सवा करोड़ सदस्य के लक्ष्य को हासिल करने में टोंक जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।सदस्यता अभियान सम्बन्धी बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सुनील जैन,सह संयोजक रमेश गढ़वाल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन,गणेश माहुर,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,खेमराज मीणा,बाबू लाल गुनसारिया, सुनील भारत,निवाई प्रधान रामावतार लांगड़ी, महेंद्र चौधरी उनियारा मंडल अध्यक्ष नमो गौतम,जय नारायण वर्मा, मण्डल महामंत्री रविन्द्र कुमावत, विष्णु चावला,पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, प्रियवीर सिंह राठौर, नरेंद्र अजमेरा, गुड्डू चावला, जीतेन्द्र गुर्जर,राजवीर चौधरी, बुद्धि प्रकाश चौधरी, पुष्कर सैनी, तारीक अजीज, पार्षद अमजद अली, पार्षद बादल साहू, चौथमल विजय, हीरालाल महावर लेखराज, कार्तिक बम्ब, हेमंत पंवार, भेरू चौधरी, विजय सिंह राजावत, अंकित शर्मा, रामजस चौधरी आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts