Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने मंडल स्तर पर जाकर जनसंघ के समय से जुडे़ 90 वर्षीय कार्यकर्ता श्रीराम खंडेलवाल को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने मंडल स्तर पर जाकर जनसंघ के समय से जुडे़ 90 वर्षीय कार्यकर्ता श्रीराम खंडेलवाल को ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज एक ओर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं दूसरी ओर राजधानी के हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 90 में मंडल स्तर पर 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर जाकर उन्हें भी सदस्यता ग्रहण करवाई। सदस्यता अभियान के जयपुर शहर जिला संयोजक शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद श्री राम खंडेलवाल के आदर्श नगर जनता कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

90 वर्षीय श्रीराम खंडेलवाल का पार्टी के प्रति समर्पित भाव को देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि श्रीराम खंडेलवाल जैसे कर्मठ, कर्त्तव्य निष्ठ और समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ही बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा के सदस्यता अभियान में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर भाजपा की रीति-नीति समझाते हुए सदस्य बनाना है। इस दौरान आदर्श नगर से भाजपा नेता रवि नैय्यर, महेंद्र नरुका, मुकेश सैनी, पार्षद सुनील दत्ता, नीरज, वार्ड संयोजक सुनील जैन, विशाल गुप्ता, राकेश यादव, अनिल, के एम पारीक,  महेश ठाकुरिया, राजेंद्र चांवरिया, राजेश, अवधेश पारीक सहित आदर्श नगर मंडल के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts