



बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचारों के खिलाफ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक के जिलाध्यक्ष महंत सुरेश दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्री गोपाल जी के मंदिर से मौन रैली निकाल करके जिला कलक्ट्रेट पहुच करके राष्ट्रपति के नाम कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष महंत सुरेश दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार अल्पसंख्यक हिन्दू समाज को न सिर्फ प्रताडित किया जा रहा है बल्कि हिन्दू मन्दिरों, पूजा स्थलो व मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। उन्ळोंने कहा कि केन्द्र सरकार को इस मामले में बांग्लादेश सरकार से बातचीत करके हिन्दू अल्पसंख्यको को वहां सुरक्षा दी जाए साथ ही हिन्दू मन्दिरों को तोडने एवं मूर्तियां तोडने की घटनाओं को तत्काल रोका जाएं।
राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक ने लिखा है कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक विषम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रहे है वहां बच्चियों व महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार ही नही बल्कि हत्यां की जा रही है। दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचार की घटनाओं में जमायत ए इस्लाम जैसे प्रतिबंधित सगठनों की अहम भूमिका है।
राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक के शहर अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा संगठन की ओर से भारत सरकार से शीघ्रता शीघ्र बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचारों में लिप्त संगठनों के खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाते हुए बांग्लादेश के हिन्दू अल्पसंख्यको को सुरक्षा की जाए साथ ही उनकी जान माल ,पूजा स्थलों व मंदिरों की सुरक्षा की जाए।
बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचारों के खिलाफ निकाली गई मौन रैली में राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री राजेश शर्मा सर्वब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, पंडित पवन शर्मा, बाबूलाल शात्री,राजाराम वैष्णव, रोहित कुमावत,मनमोहन शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, अनिल विजय, एडवोकेट भजनलाल सैनी,बालमुकुन्द कुर्मी,ओमप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण नामा, दुर्गा शंकर शर्मा, पूर्व खेल अधिकारी मुकेश शर्मा,कैलाश शर्मा,आशारानी कुर्मी, आरती नारनोलिया, कविता जैन,सूर्यनारायण मिश्रा,सोनू बंसल, शैतान यादव, सत्यनारायण विजय,यश,राजेश गोयल आदि महिला- पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।