Saturday, 29 August 2026

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को इलाज के लिए मंगलवार को पुणे गए


नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को इलाज के लिए मंगलवार को पुणे गए

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को इलाज के लिए मंगलवार को पुणे ले जाया गया। उन्हें हार्ट का इलाज करवाने के लिए सात दिन तक पुणे के खोपोली स्थित माधव बाग हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। आसाराम को विशेष व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई भेजा गया।

जोधपुर एयरपोर्ट पर आसाराम को स्पेशल गेट से एंट्री दी गई, जिसे आमतौर पर गंभीर मरीजों के लिए ही उपयोग किया जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की गाड़ी से उन्हें व्हीलचेयर के माध्यम से इंडिगो की फ्लाइट में चढ़ाया गया। आसाराम 2:20 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां से उन्हें पुणे ले जाया जाएगा। इस दौरान जोधपुर पुलिस के जवान और दो अटेंडेंट भी उनके साथ थे।

फ्लाइट में आसाराम के लिए विशेष बिस्तर की व्यवस्था की गई थी। फ्लाइट में उनके कई समर्थकों ने भी अपनी टिकट बुक करवा रखी थी और पूरे सफर के दौरान समर्थक आसाराम पर ही नजरें टिकाए हुए थे। हालांकि, 90 मिनट के इस सफर में आसाराम केवल 25 मिनट ही सो सके।

    Previous
    Next

    Related Posts