Saturday, 29 August 2026

जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री शर्मा ने इस्कॉन मंदिर में अपनी धर्मपत्नी के साथ की पूजा अर्चना, बजाए मजीरे,लोगों को दी शुभकामनाएं

जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री शर्मा ने इस्कॉन मंदिर में अपनी धर्मपत्नी के साथ की पूजा अर्चना, बजाए मजीरे,लोगों को दी शुभकामनाएं

26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। मंदिर परिसर में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पंचरत्नदास और भाजपा नेता मनोज पांडे और अन्य लोगों ने दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मजीरे बजाकर की कीर्तन किया। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना की और वहां मौजूद लोगों कोजन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Previous
Next

Related Posts