Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन, कहां राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ


मुख्यमंत्री शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन, कहां राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 अगस्त जन्माष्टमी के मौके पर उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और उन्होंने मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर मैंने पहले गोवर्धन में पूजा अर्चना की और उसके बाद महाकाल उज्जैन आया हूं। मुख्यमंत्री शर्मा ने उज्जैन स्थित संदीपनी आश्रम में दर्शन किए जहां कृष्ण भगवान ने शिक्षा ग्रहण की थी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) में शिक्षा ग्रहण की थी। मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगी। इस ‘श्रीकृष्ण गमन पथ’ पर श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े तथा पौराणिक आस्था के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा। 

इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा का उज्जैन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts