Saturday, 29 August 2026

आनंदम संस्था टोंक का दो दिवसीय गणेश महोत्सव 6 सितम्बर से


आनंदम संस्था टोंक का दो दिवसीय गणेश महोत्सव 6 सितम्बर से

आनंदम संस्था टोंक के तत्वाधान में दो दिवसीय गणेश महोत्सव 6 सितम्बर से श्री अन्नपूर्णा गणेशजी के मंदिर में दूधिया बालाजी के संत रामजी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। श्री आनंदम संस्था टोंक के महामंत्री राजेश मूमिया ने बताया कि 6 सितम्बर को भगवान श्री गणेश महाराज अन्नपूर्णा मंदिर में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य कलाकार आशा  बैरवा अपनी संगत सहित स्वरलहरियां बिखेरेगी। 

उन्होंने बताया कि अगले दिन 7 सितम्बर श्री गणेश चतुर्थी को सुबह साढ़े सात बजे श्री अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में झंडारोहण किया जाएगा, साथ ही भगवान श्री गणेशजी महाराज अन्नपूर्णा के छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। श्री आनंदम संस्था टोंक के अध्यक्ष भगवान दास गुर्जर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभु बाडोलिया ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव की सभी तैयारियां शुरू जी जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत डेकोरेशन से सजाया जाएगा, साथ ही भजन संध्या में श्रोताओं धर्मप्रेमियों के बैठने को व्यवस्था के साथ ही किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेशजी महाराज अन्नपूर्णा की छप्पन भोग की झांकी के दर्शनों के लिए भक्तजनों के लिए मंदिर में प्रवेश तथा निकास की अलग से व्यवस्था की गई है।



Previous
Next

Related Posts