



भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि आज पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक संगठन है इतना ही लगातार हमारा परिवार बढ़ रहा जिसकी ताकत का ही परिणाम है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी की अगुवाई में केन्द्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने रविवार को टोंक में भाजपा सदस्यता अभियान संबंधी जिला बैठक में कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ से ज्यादा लोगो को सदस्य बनाया जाना है तथा हर बूथ पर ये संख्या 200 होंगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु का हर नागरिक हमारी पार्टी का सदस्य बन सकता है और ऑनलाइन सदस्यता अभियान के साथ इस बार सीमित कनेक्टविटी वाले प्रदेशों मे ये अभियान पेपर फार्म से भी चलाया जाएगा। मेहता ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना है कि इस अभियान से राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर प्रदेश, गांव, शहर और बूथ तक पार्टी का व्यापक विस्तार हो।
जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा कि टोंक जिले के देवली- उनियारा विधानसभा सीट का भी उपचुनाव होना है यह अभियान प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का एक मौका है, हर घर ,हर परिवार को भारतीय जनता पार्टी के परिवार से जोड़ना तथा इस अभियान के माध्यम से हम पार्टी की विजय को भी उपचुनाव मे सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुनील कोठारी ने कहा कि इस अभियान से पार्टी अपनी विचारधारा से जुड़े लोगो को भाजपा परिवार मे शामिल करेगी इस परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा परिवार के 18 करोड़ सदस्य है।
सदस्यता अभियान के जिला सयोंजक एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन ने सदस्यता अभियान की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने एक नंबर 8800002024 जारी किया है जिस नंबर पर मिस कॉल द्वारा सदस्य को जोड़ा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त नमो एप तथा पार्टी की वैबसाइट पर जाकर भी सदस्यता ली या दिलाई जा सकती है। साथ ही नेटवर्क सम्बंधित समस्याओ को ध्यान रखते हुए पार्टी एक क्यू आर कोड भी जारी करेगी जो सदस्य बनने का एक अतिरिक्त माध्यम होगा ।
बैठक में भाजपा के पूर्च जिलाध्यक्ष गणेश माहुर,सतीश चन्देल,भाजपा टोडारायसिंह के मण्डल अध्यक्ष संत कुमार जैन,पूर्व प्रधान खैमराज मीणा,ओम प्रकाश पांडे,पंडित महावीर शर्मा,मण्डल अध्यक्ष निवाई दयाराम जाट,गिरधारी नकवाल,पीपलू मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह,रामचंद्र गुर्जर,सीताराम चावला, भगवान दास बाहती,संगीता सैन,जयनारायण वर्मा,टोंक मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन,मंजू बलाई, बबिता सैनी, नमो गौतम मण्डल अध्यक्ष उनियारा, मण्डल अध्यक्ष साँवरिया बैरागी,धोलू गुर्जर मण्डल अध्यक्ष देहात टोंक,जिला मीडिया सयोंजक राहुल देव आदि मौजूद थे।