Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से की बातचीत : अजमेर की पेयजल व सड़को की बदतर हालत के लिए भाजपा के मंत्री और नेता जिम्मेदार- राठौड


आरटीडीसी पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से की बातचीत : अजमेर की पेयजल व सड़को की बदतर हालत के लिए भाजपा के मंत्री और नेता जिम्मेदार- राठौड

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जम्मू कश्मीर में इडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देशभर में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है और इनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 

अजमेर क्लब में शनिवार को  मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस मजबूत हो रही है। इन्ही के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है, विपक्ष कही भी टक्कर में नही है। जम्मू कश्मीर की बात करे तो यहां भी इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। दोनो राज्यों में भाजपा को करारी मात मिलेगी। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस इडिया गठबंधन के साथ मजबूती के साथ चुनाव लडेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बने लगभग आठ महीने से ज्यादा हो गए। लेकिन भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है और जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार की हालत यह है कि इस सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कभी इस्तीफा दे रहे है तो कभी सरकार के चक्कर लगा रहे है। इतना ही नहीं,पेयजल के मुद्दे पर भाजपा की सरकार के मंत्री और विधायक और भाजपा के नेता आपस में ही उलझ रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी पुरजोर से विपक्ष को भूमिका निभा रही है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और नाकामियों के खिलाफ आवाज उठा रहे है और पार्टी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन कर रहे है और जनहित के मुद्दे उठा रहे है।


अजमेर की समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, विधायक अनिता भदेल और भाजपा मेयर ब्रजलता हाड़ा व कई जनप्रतिनिधि होने के बावजूद अजमेर की हालत बदतर है। जिसके लिए ये खुद जिम्मेदार है। शहर की सड़को की हालत खस्ता है और पेयजल के लिए अजमेर वासी त्राहि त्राहि कर रहे है, अजमेर में चार पांच दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई हो रही है, यहां के मंत्री और विधायक मूक दर्शक बने है, जो अजमेर के लिए चिंता का विषय है। ताज्जुब इस बात का है कि भाजपा के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत खुद पेयजल समस्या को लेकर अपने हो नेताओं और सरकार को घेर रहे है। 

राठौड ने इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यकताओ की समस्यायों को सुना  कांग्रेस कार्यकताओं ने राठौड का माल्यापर्ण कर स्वागत किया इस मौके पर प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर , वाहिद मोहम्मद, विजय नागौरा, लक्ष्मी बुंदेल, सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, हेमंत जोधा , कमल बैरवा, तोफिक खान ,गणेश चौहान, चंदन सिंह, आरिफ खान, सुमीत मित्तल, भवानी धाबाई , मनीष सेन , दिनेश शर्मा , भरत धोल खेडिया , अशोक पड़ित , निर्मल पारीक , युनुस शेख, निमेश चौहान , अशोक शर्मा सहित जिला ब्लाक एवं मंडल व वार्ड पदाधिकारी  और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व आरटीडीसी चैयरमैन धमैन्द्र राठौड अजमेर क्लब  पहुंचने से पहले जयपुर रोड हर्ष विहार स्थित डाक्टर अजीत सिंह के निवास स्थान जाकर उनकी माता जी के देवलोकगमन होने पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Previous
Next

Related Posts