



अजमेर के कांग्रेसजनों ने आरटीडीसी के पूर्व चेयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सिविल लाइन जयपुर स्थित निवास स्थान पर गुरुवार को मुलाकात कर सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम पूछी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम गहलोत स्वास्थ्य संबधी कारणों से लगभग 2 माह से निवास स्थान पर ही आराम कर रहे थे तथा स्वास्थ्य में आराम के बाद अब मिलना जुलना प्रारंभ किया है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे मिलने गये अजमेर के कांग्रेसजनों से आत्मीयता से मुलाकात की l
पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने वाले कांग्रेसजनों में पूर्व आरटीडीसी चैयरमैन रहे धर्मेंद्र राठौड़ के साथ अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही द्रोपदी कोली, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, गणेश चौहान, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, हरि प्रसाद जाटव, निर्मल पारीक, शमसुद्दीन, अज़हर पठान, शेख अमीरुद्दीन व मोक्ष आदि कांग्रेसजन शामिल थे