Saturday, 29 August 2026

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर के जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा के नेतृत्व में जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुमित शर्मा को अपनी मांगों का दिया ज्ञापन


अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर के जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा के नेतृत्व में जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने प्रमुख शासन सचिव डॉ. सुमित शर्मा को अपनी मांगों का दिया ज्ञापन

जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. समित शर्मा को 23 अगस्त शुक्रवार को अजमेर प्रवास राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय पर एकीकृत महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात कर जलदाय विभाग के कर्मचारियों का ज्ञापन और मांग पत्र दिया ।

अजमेर राजकीय पदोन्नतियों के कार्य से जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉक्टर समित शर्मा अजमेर प्रवास पर रहे इस दौरान उन्होंने अजमेर जलदाय विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में अपना हिस्सा और कार्यक्रम पूर्ण किए राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यालय में विभागीय पदोन्नतियों के कार्य को पूर्ण करने के लिए वह वहां उपस्थित रहे इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और उनको जलदाय विभाग के कर्मचारियों और जलदाय विभाग से संबंधित मांग पत्र ज्ञापन दिया।

डॉ सुमित शर्मा ने ज्ञापन को लेकर कर्मचारी नेताओं से बातचीत की और पूर्णतया आश्वासन दिया कि मैं जयपुर जाकर इस पर संज्ञान लेकर और आपकी मांगों पर विचार करके इसमें मदद करूंगा इनको पूर्ण करने की कार्रवाई करूंगा । कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में लिखा कि जलदाय विभाग को निजीकरण से मुक्त रखा जाए निगम और बोर्ड जो सरकार बनाने जा रही है उसे पर पुनर्विचार किया जाए। 

ज्ञापन में दूसरी मांग जलदाय विभाग में राज्य सरकार द्वारा जो कर्मचारी पर रेशमा राजू का लागू की गई है बिना हड़ताल पर जो कर्मचारी जा नहीं रहे हैं और रासुका का प्रतिबंध लगाया गया उसको तत्काल हटाया जाए उसको वापस लिया जाए यह मांग की गई। 

तीसरी मांग जलदाय विभाग के नीचे के स्तर के जो तकनीकी कर्मचारी है चाहे वह फाइटर हो बेलदार हो चाहे वह फोरमैन हो चाहे लाइनमैन हो चाहे वह एलडीसी यूडीसी हो चाहे वह और भी कोई तकनीकी कर्मचारी हो उनकी जो पदोन्नतियां रुकी हुई है उनको तत्काल प्रभाव से पड़ा ने करके उनका लाभ दिलाया जाए यह भी मांग रखी गई 

चौथी मांग जलदाय विभाग के अंदर जो उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया गया है उसमें नीचे के स्तर के इंजन और जैन से नीचे जो राज्य कर्मचारी है जलदाय विभाग के उनको इसे मुक्त रखा जाए चाहे वह फॉर्मेट ऑफ फाइटर हो चाहे लाइनमैन हो और चाहे वह बेलदार हो उनको इस बायोमेट्रिक सिस्टम से मुक्त रखा जाए

पांचवी मांग जलदाय विभाग के कर्मचारियों की जो वार्षिक वेतन मूल्यांकन जो प्रपत्र है वह विगत दो-तीन वर्षों से कई कर्मचारी और अधिकारियों ने पूर्ण नहीं किया उसके लिए जनता विभाग के अंदर जो पोर्टल है उसको ओपन किया जाए और इससे जो कर्मचारी अपनी एससीआर से वंचित रह गए वह अपनी एससीआर को पूर्ण कर सके उसके लिए भी प्रमुख शासन सचिव को निवेदन किया गया और लिखित में दिया गया उन्होंने इस पर भी पूरा आश्वासन दिया 

प्रतिनिधि मंडल डॉ. सुमित शर्मा प्रमुख शासन सचिव जलदाय विभाग राजस्थान सरकार जयपुर से मिला उसके अंदर क्रमशः जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा मोहनलाल बिलवाल मोहनलाल चंडालिया गोपाल कृष्ण शर्मा सज्जन सिंह शिव सैनी राजेंद्र शर्मा, कैलाश मेहरा, शाहिद पदाधिकारी उपस्थित और मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts